फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gramprdhan Outclassed , princes anger

प्रधान जिला बदर, प्रधानसंघ में गुस्सा

Sat, 07 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 07 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। रामसहायपुर गांव के प्रधान चंद्रप्रकाश मिश्र के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई किए जाने पर प्रधानसंघ में गुस्सा है। सिराथू में शुक्रवार को प्रधानों ने आरोप लगाया कि पहले प्रधान को फर्जी मुकदमें में फंसाया गया। फिर उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कर दी गई। सिराथू कस्बे में शुक्रवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें रामसहायपुर ग्रामसभा के प्रधान चंद्रप्रकाश मिश्र को जिला बदर किए जाने का मामला छाया रहा।
विज्ञापन


 प्रधान संघ के अध्यक्ष राजाराम साहू ने कहाकि पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस ने यह कार्रवाई द्वेष भावना से प्रेरित होेकर की है। उन्होंने चेताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं की गई, तो प्रधान आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष नुरूल इस्लाम ने कहाकि जिले में एक से बढ़कर एक शातिर बदमाश घूम रहे हैं। पुलिस रिकार्ड  में भी इन बदमाशों के खिलाफ संगीन अपराध दर्ज हैं। पर, पुलिस शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


ऐसे में साफ जाहिर है कि पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ  पुलिस की यह कार्रवाई गंवई राजनीति से प्रेरित है। बैठक में प्रधान संघ ने तय किया कि वे इस संबंध में डीएम के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेंजेगे। साथ ही जरूरत पड़ी, तो धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। बैठक में राकेश कुमार, बांके लाल, सोमचंद्र द्विवेदी, धर्मेद्र कुमार, एखलाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed