फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangraped in sarayaqil

जीजा-साले ने किशोरी से किया रेप

Tue, 23 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 23 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
gangraped in sarayaqil
रेप (डेमो पिक)
सरायअकिल के एक गांव में जीजा-साले ने मिलकर एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों को साले-बहनोई ने तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी 14 मई को अपने घर में सो रही थी। बगल में रहने वाले साले और बहनोई दीवार फांदकर घर में घुस गए। चारपाई में सो रही किशोरी को दबोच साले-बहनोई ने दुराचार किया। किशोरी चीखी-चिल्लाई तो उसके मां-बाप पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध करते हुए साले को दबोच लिया तो उसके बहनोई ने तमंचा सटाते हुए जान से मार देने की धमकी दी। घटना के दूसरे दिन भी पीड़ित परिवार को धमकी दी गई। परिजनों ने बिरादरी के लोगों को घटना की जानकारी दी तो वे आगबबूला हो गए। सोमवार को परिजनों को ढांढस बंधा वे सरायअकिल थाने पहुंचे। पीड़िता ने संतोष सिंह व उसके साले मनोज सिंह के खिलाफ तहरीर दी। मनोज सिंह बांदा के बबेरू का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं। सरायअकिल एसओ अनिल सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed