फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangrap case

घर में घुस युवती से दुराचार की कोशिश

Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
gangrap case
crime
सराय अकिल इलाके में रविवार की दोपहर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसी पिटाई करने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती पुलिस को बताई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की दोपहर घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। और उसे दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख उसने विरोध किया तो दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पड़ोसी युवक के चंगुल से छूटी युवती ने आपबीती बाहर से आने पर आपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन


युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मनचले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed