फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   forgery of 5 lacs for service

फोर्स की नौकरी के नाम दस युवकों से ऐंठे पांच लाख

Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली की एक जालसाज महिला ने फोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर दस बेरोजगारों से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। तय समय पर नौकरी नहीं मिलने पर रुपयों की मांग करने गए युवकों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित युवकों ने मंगलवार को समाधान दिवस में मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


   चरवा के पक्सराई गांव निवासी सोहनलाल पुत्र शिवमंगल  बेरोजगार है। दो साल पहले जून 2017 में उसकी मुलाकात सरायअकिल सरायअकिल इलाके के अमवां गांव में रहने वाली एक महिला से हुई। महिला ने अपने जुगाड़ के जरिए सोहन को फोर्स में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसे में फंसकर सोहन ने खुद के साथ ही नौ अन्य रिश्तेदारों से 50-50 हजार करके पांच लाख रुपया दे दिया। तय समय गुजरने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगार युवकों ने रविवार को जालसाज महिला से  अपने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि उसने सभी से बदसलूकी की। साथ ही धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। पीड़ितों की शिकायत पर सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी ने सरायअकिल कोतवाल प्रदीप राय को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed