Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Class 10 student dies after suffering an electric shock in a field

Jind News: खेत में करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा

Wed, 25 Nov 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student dies after suffering an electric shock in a field
फोटो 24जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में पहुंचे बच्चे के परिजन। स्रोत ग्रामीण
जींद। खरकरामजी में मंगलवार सुबह खेत में करंट लगने से दसवीं कक्षा के छात्र नमन (16) की मौत हो गई। वह खेत में किसी काम से गया था। वहां खुले पड़े सबमर्सिबल के स्टार्टर को बंद करने लगा तो अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खरकरामजी निवासी सुनील कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। नमन उनका इकलौता बेटा था। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंचे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

स्वीमिंग का अभ्यास करता था 16 वर्षीय नमन
नमन और उसकी बहन नैंसी दोनों गांव में ही स्वीमिंग का अभ्यास करते थे। नैंसी राज्य स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीत चुकी है। पिता सुनील को उम्मीद थी कि दोनों बच्चे खेलों के माध्यम से परिवार और गांव का नाम रोशन करेंगे। वह बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे थे लेकिन बेटे की असमय मौत ने परिवार के सपनों को तोड़ दिया। भाई को खोने से बहन नैंसी भी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खरकरामजी गांव में एक किशोर को करंट लगने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। -मनीष कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article