{"_id":"6b05d88af4e580136a0493b7","slug":"class-10-student-dies-after-suffering-an-electric-shock-in-a-field-jind-news-c-199-1-sroh1006-164294-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा
विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में पहुंचे बच्चे के परिजन। स्रोत ग्रामीण
जींद। खरकरामजी में मंगलवार सुबह खेत में करंट लगने से दसवीं कक्षा के छात्र नमन (16) की मौत हो गई। वह खेत में किसी काम से गया था। वहां खुले पड़े सबमर्सिबल के स्टार्टर को बंद करने लगा तो अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
खरकरामजी निवासी सुनील कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। नमन उनका इकलौता बेटा था। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंचे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वीमिंग का अभ्यास करता था 16 वर्षीय नमन
नमन और उसकी बहन नैंसी दोनों गांव में ही स्वीमिंग का अभ्यास करते थे। नैंसी राज्य स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीत चुकी है। पिता सुनील को उम्मीद थी कि दोनों बच्चे खेलों के माध्यम से परिवार और गांव का नाम रोशन करेंगे। वह बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे थे लेकिन बेटे की असमय मौत ने परिवार के सपनों को तोड़ दिया। भाई को खोने से बहन नैंसी भी सदमे में है।
विज्ञापन
वर्जन
खरकरामजी गांव में एक किशोर को करंट लगने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। -मनीष कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद