Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Passenger forced off bus for lacking exact change

Fatehabad News: खुले पैसे न होने पर बस से उतारा, भाई ने रोका तो परिचालक ने सिर पर मारी चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passenger forced off bus for lacking exact change
फतेहाबाद। गांव झलनियां के बस स्टॉप पर हुए लड़ाई झगड़ा। वायरल वीडियो
फतेहाबाद। नरवाना रूट पर सोमवार रात निजी बस में खुले पैसों पर शुरू हुआ विवाद झलनियां बस स्टैंड पर मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि परिचालक ने यात्री को बरसीन गांव में उतार दिया। इसके बाद यात्री के परिजनों और परिचालक के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद के दौरान परिचालक ने यात्री के भाई के सिर पर लोहे की वस्तु से वार कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बताया जा रहा है कि झलनियां निवासी सुग्रीव शाम को फतेहाबाद से अपने गांव जाने के लिए नरवाना रूट की निजी बस में सवार हुआ था।
विज्ञापन

बरसीन गांव के पास परिचालक ने उससे टिकट के पैसे मांगे। सुग्रीव के पास खुले पैसे नहीं थे। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि परिचालक ने उसे बरसीन गांव में ही बस से उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुग्रीव ने फोन कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन झलनियां बस स्टैंड पर एकत्र हो गए। बस के वहां पहुंचने पर सुग्रीव के भाई ने उसे रुकवाकर परिचालक से यात्री को उतारने के बारे में बात की। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई।

आरोप है कि परिचालक ने हाथ में लोहे की वस्तु लेकर सुग्रीव के भाई पर हमला कर दिया। उसके सिर में चोट आईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत करवाया। इसके बाद घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed