{"_id":"58ed260f4f1c1b9c36cf6d3e","slug":"fire-attack-seeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जल गए खेत और खलिहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जल गए खेत और खलिहान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग की दो अलग-अलग घटनाओं में खेत व खलिहान में रखी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत में लगी आग पर काबू पाया। खलिहान की आग दमकल की गाड़ी पहुंचने पर शांत हुई। आग कैसे लगी, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका। घटना के बाद से पीड़ितों का हाल बुरा है।
घटना सिराथू तहसील के मुराइन का पूरवा मजरा धुमाई की है। यहां के किसान गुलाब सिंह पुत्र राम विशाल ने फसल की कटाई कर लगभग ढाई सौ बोझ गेहूं खलिहान में रखा था। सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे खलिहान में आग लग गई। खलिहान जलता देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। मौके पर पानी न होने की वजह से ग्रामीण कुछ नहीं कर सके। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक गेहूं के बोझ जलकर राख हो गए।
दूसरी घटना इसी तहसील के बनपुकरा मजरा जवई पड़री गांव में घटी। गांव के फूलचंद्र सिंह पुत्र छेदीलाल के खेत में रात लगभग 11 बजे संदिग्ध हालत में आग लग गई। खेत में आग देख किसी ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया एक बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। घटना के बाद से दोनो पीड़ितों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
शोला बनी चिंगारी, गृहस्थी का सामान तबाह
सरायअकिल के जैदपुर हजारी गांव में मंगलवार की सुबह किसान का आशियाना धू-धूकर जल गया। चूल्हे में आलू पकने के लिए रख कर कुनबा खेत पर गेहूं कटाई करने के लिए गया था। किसान के घर लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोग घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को देते हुए आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद गांव के लोग किसी तरह आग पर काबू पा सके। आगजनी से भुक्तभोगी परिवार खुले आसमान के नीचे गुजारा करने को मजबूर है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के जैदपुर हजारी गांव निवासी राम लौटन पुत्र परसू किसान है। मंगलवार की सुबह वह परिवार के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गया था। घरेलू काम निपटाने के बाद पत्नी दोपहर के भोजन के लिए चूल्हे में आलू रख कर खेत चली गई। करीब दस बजे चूल्हे से निकली चिंगारी बगल में रखे खरपतवार में पहुंच गई। पुरवा हवा के झोके साथ चिंगारी पल भर में शोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। किसान के घर धुएं का गुबार और लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। जब तक गांव के लोग आग बुझाते किसान के घर में रखी सारी गृहस्थी खाक हो चुकी थी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के लोग किसी तरह आग पर काबू पा सके। आगजनी से किसान का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।