फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fatehpur sahab pur crime

दो पक्षों में चटकी लाठियां, नौ लोग जख्मी

Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
fatehpur sahab pur crime
crime
 पिपरी के फतेहपुर शहाबपुर गांव में शुक्रवार की रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामूली विवाद को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकी। मारपीट में दोनों परिवार के नौ लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर शहाबपुर गांव निवासी लालचंद्र किसान है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी सुषमा घर के सामने झाडू लगा रही थी। धूल पड़ोसी भारत लाल के घर पर उड़ कर पहुंची तो दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन


किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। रात परिजनों के घर पहुंचने पर बात बढ़ गई। मामूली बात को लेकर दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट में लालचंद्र, भैया लाल, सुकरी देवी, हरिश्चंद्र, भारत लाल, अशोक कुमार, सत्येन्द्र कुमार, नीलम देवी और रजवंती लहूलुहान हो गई। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed