फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fatehpur crime kaushambi

मंगल गीत की जगह घरों में गूंज रही चीखें

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
fatehpur crime kaushambi
crime
कोहरे का शिकार हुए संजय के घर में हाहाकार मचा हुआ है। मां-बाप रो रहे हैं। नात-रिश्तेदार भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। संजय की मौत से एक नहीं बल्कि तीन घरों में मंगल गीत की जगह चीखें गूंज रही हैं। सबसे बुरा हाल सावित्री का है। वह भाई के गम में बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन


   संजय प्रजापति की शादी बेला फतेहपुर में होनी थी। बुधवार को उसका तिलक चढ़ना था। उसकी बहन सावित्री की बुधवार की शाम ऊंचवा नसीरपुर से बारात आनी थी। सावित्री की शादी राकेश कुमार से तय हुई थी। बुधवार भोर में हादसे में संजय की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर पुलिस ने परिजनों को दी तो उनका कलेजा मुंह को आ गया। बहन बेसुध हो गई। छोटा भाई बिलबिला कर रो पड़ा। मां-बाप के होंठ सूख गए। घर के सारे कामधाम बंद हो गए।
विज्ञापन


एकदम से घर में सन्नाटा। खाना बनाने वाले ने भट्ठी बुझा दी, टेंट वाले ने अपना काम रोक दिया। घर में मातम शुरू हो गया तो मोहल्ले वालों ने अपने चूल्हे ठंडे कर लिए। संजय की मौत की खबर उसकी बहन की ससुराल पहुंची तो वहां भी मायूसी छा गई। संजय की ससुराल का बुरा हाल रहा। संजय की शादी ममता से होनी थी। ममता के घर वाले भी भागकर रसूलपुर पहुंचे। घर वालों को देखकर वह भी अपने को रोक नहीं सके और लिपटकर रोने लगे। देर शाम तक संजय के घर से रोने-चीखने की आवाजें आती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed