फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to the construction of Kharangja, the death of two brothers including Pradhan's brother

खड़ंजा निर्माण को लेकर चली गोली, प्रधान के भाई समेत दो की मौत

Fri, 17 Aug 2018 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 17 Aug 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
Due to the construction of Kharangja, the death of two brothers including Pradhan's brother
Murder
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चंदूपुर अमरायन गांव में गुरुवार दोपहर पुलिस के सामने खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से प्रधान के भाई सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने में दो सिपाहियों को भी चोट लगी है। पुलिस ने मौके से एक बंदूक, तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है। घटना के बाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन


चंदूपुर अमरायन ग्राम प्रधान कमलेश कुमार इन दिनों गांव में खड़ंजा का निर्माण करा रहे हैं। पड़ोसी भोला उर्फ पोट्टर इसका विरोध कर रहा था। गुरुवार दोपहर तिल्हापुर चौकी में तैनात सिपाही मसीउद्दीन और रामकुमार मिश्र के सामने दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से जुटे लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला करने के साथ फायरिंग भी शुरू कर दी । करीब दस राउंड हुई गोलीबारी में पेट में गोली लगने से प्रधान के भाई रामलखन (70) व दूसरी तरफ से भोला के चाचा ईश्वरशरण (65) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान के साथ ही उसके परिवार के शिवप्रसाद व राकेश घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से भारतीशरण, अंबिका प्रसाद तथा दिलीप कुमार को चोट लगी है।
विज्ञापन


 दिनदहाड़े फायरिंग की आवाज सुन पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बीच-बचाव करने में मौके पर रहे दोनों सिपाही घायल हो गए। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही एडीजी एसएन सावंत, एसपी प्रदीप गुप्ता कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में एक सेक्शन पीएसी, दो दरोगा व आधा दर्जन सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed