फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   disable man suside

दिव्यांग ने कलक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
disable man suside
crime
करारी निवासी एक विकलांग व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की सुबह कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। आरोप है कि जिला प्रशासन सदर ब्लॉक प्रमुख के कब्जे से उसकी भूमि नहीं दिला रहे हैं। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने विकलांग के हाथ से तेल का डिब्बा छीना और साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


करारी निवासी बाबूलाल का आरोप है कि उसकी भूमि पर सदर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। इसे लेकर वह सालों से जिला प्रशासन का चक्कर काट रहा है। पीड़ित की माने तो वह जिले के अफसरों के लिए मुख्यमंत्री से आदेश भी लाया कि उसकी भूमि दिलाई जाए। लेकिन आज तक उसे भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका। कब्जा न मिलता देख उसने जिला प्रशासन को कलक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी 48 घंटे पहले दी थी। इसके बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बाबूलाल बृहस्पतिवार की सुबह कलक्ट्रेट पहुंचा और तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश किया। उसकी हरकत को देख कलक्ट्रेट में मौजूद गार्डों ने तेल का डिब्बा छीन लिया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस उसे साथ लेकर चली गई। हालांकि मामले में सदर ब्लॉक प्रमुख से पूछा गया तो उनका कहना था कि बाबूलाल के सारे आरोप बेबुनियाद है। सिविल न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक इसके विरुद्ध फैसला हो चुका है। अब प्रशासन को धमकी देकर जबरन भूमि चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूलाल ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। मामला सिविल कोर्ट में होने की वजह से हाईकोर्ट ने पांच अप्रैल 2016 को रिट डिसमिस कर दिया है। सिविल कोर्ट का फैसला हो चुका है। न्यायालय के फैसले के बाद यह हरकत क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है।
श्रीकृष्ण, एडीएम कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed