फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   devlopment office

‘छत’ दिलाने के नाम पर काट ले गए ‘जेब’

Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
devlopment office
crime
कौशाम्बी ब्लॉक के मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार को आवास के नाम पर बदमाशों ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बना डाला। विकास भवन का कर्मी बताते हुए जालसाजों ने गरीबों से 50 हजार से ज्यादा का चूना लगाकर चंपत हो गए हैं। ठगी का शिकार लोग पुलिस से शिकायत करने की हिमाकत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


   कौशाम्बी ब्लॉक के मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो लोग लैपटॉप आदि से लैस होकर पहुंचे। हीरालाल के घर पहुंचते ही युवक लैपटॉप खोल कर बैठ गए। इसके बाद लोगों को प्रधान और कोटेदार का नाम बताया। ग्रामीणों को लगा कि जिला मुख्यालय से कोई टीम आई है। इसके बाद युवकों ने लोगों को विकास भवन का कर्मी बताते हुए आवास के पात्र व्यक्तियों को बुलाया और उन्हें आवास दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


फरेबियों को झांसे में आए गांव के हीरा लाल ने पांच हजार, गुड्डू ने दो हजार, रामलाल ने एक हजार, सजन लाल ने दो हजार, अशर्फीलाल ने दो हजार, श्रीलाल ने दो हजार समेत करीब एक दर्जन लोगों ने आवास पाने के लिए करीब 50 हजार जमा कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव के पुष्पराज आदि पहुंचे और मोबाइल पर फोटो लेने लगे। इस पर सकते में आए फरेबी लोगों को दूसरे दिन आने की बात कहते हुए मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। फरेबियों को जाने के बाद गांव के लोग पुलिस से शिकायत करने की कोशिश नहीं किया। घटना के बाद से ठगी का शिकार लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed