{"_id":"57b4b3764f1c1b77766ec35e","slug":"death-women-karari","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव की विवाहिता कमला देवी (30) की मंगलवार की शाम संदिग्धदशा में मौत हो गई। घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। बुधवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ससुराल के तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
करारी थाना क्षेत्र के चकहिंगुई गांव निवासी हरि मोहन की बेटी कमला देवी की शादी 6 साल पहले मुकीमपुर गांव में लवकुश से हुई थी। मंगलवार की शाम उसकी संदिग्धदशा में मौत हो गई। कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। इसकी भनक लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पिता हरि मोहन और मायके से परिवार के अन्य सदस्य भी रोते-बिलखते आए। पिता ने शव देखते ही ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए गीता को मार डालने का आरोप लगाया।
मृतका के पिता का कहना है कि हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए ही शव को फंदे से लटकाया गया है। हरिमोहन की माने तो शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। इसे लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई थी। बताया कि पंचायत के बाद ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए दोबारा कभी प्रताड़ित नहीं करने का वादा भी किया था। पर, कुछ दिन बाद ही फिर से गीता को परेशान किया जाने लगा था। वहीं, घटना के बाद से ही ससुराल के सभी लोग घर से फरार हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ससुर प्रभू पासी, पति लवकुश पासी और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।