{"_id":"5cf965edbdec22075d23b27e","slug":"death-of-worker-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में परदेशी मजदूर की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में परदेशी मजदूर की मौत, कोहराम
Fri, 07 Jun 2019 12:48 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के तेरहमील सैयदसरावां मोड़ के पास बुधवार रात बाइक सवार भट्ठा मजदूर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के महराजपुर गांव निवासी देशराज (40) पुत्र बारेलाल प्रजापति अपने बीवी बच्चों के साथ कोखराज के इमामगंज स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। बुधवार को वह किसी काम से पूरामुफ्ती के मीरापुर के समीप एक भट्ठे पर अपने सगे संबंधियों से मिलने गया था। रात को वापस इमामगंज लौटते समय तेरहमील के सैयदसरावां मोड़ पर पहुंचते ही मूरतगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने थाना पुलिस व एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। एम्बुलेंस ने घायल मजदूर को लेकर मूरतगंज पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पूरामुफ्ती पुलिस ने रात को ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।