{"_id":"5cae400cbdec2214374a8a52","slug":"death-of-supervisor-falling-from-a-bridge-under-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर बुधवार को एक सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर बुधवार को एक सुपरवाइजर की मौत
Thu, 11 Apr 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा। सयारा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर बुधवार को एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसने दम तोड़ा। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मामले में फिलहाल किसी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है।
सिराथू इलाके के सयारा गांव में ओवरब्रिज बन रहा है। कार्यदायी संस्था का सुपरवाइजर अमरजीत सिंह (50) पुत्र सुजीत सिंह निवासी कुशीनगर बुधवार सुबह इस पुल के ऊपर चढ़कर काम का निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान वह एक प्लेट ठीक करने लगा। तभी प्लेट खिसकने लगी। प्लेट के साथ ही सुपरवाइजर भी भरभराकर नीचे गिर गया। गंभीर रुप से घायल सुपरवाइजर को आननफानन एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया। वहां दोपहर को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिवार वाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे। एसआरएन चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। सुपरवाइजर की मौत से उसके परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।