फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   criminal case

सरेराह युवक को पीटकर छीना नगदी-रवन्ना

Fri, 16 Jun 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 16 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
criminal case
क्राइम
पिपरी के असरावल खुर्द गांव के समीप बुधवार की रात सरेराह युवक को पीट हमलावरों ने नगदी और बालू खनन का रवन्ना छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। देर रात भुक्तभोगी युवक शिकायत लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर  लिया है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


   इलाहाबाद के राजरूपपुर का मोनू बालू घाट पर रवन्ना बेंचने का काम करता है। बुधवार की रात वह घर लौट रहा था। इसी दौरान असरावल खुर्द गांव का रमजानी ने उसे फोन कर मिलने को कहा। जैसे ही वह असरावल गांव के समीप पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे रमजानी ने साथियों के साथ मिल कर उसे रोक लिया। इसके बाद पिटाई करते हुए रुपये से भरा बैग और रवन्ना छीन कर धमकी देते हुए भाग निकले। बैग में छह लाख रुपया और लाखों रुपये कीमत का रवन्ना था।
विज्ञापन


देर रात मोनू पिपरी थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रमजानी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मारपीट बलवा आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विपिन त्रिवेदी ने बताया कि फुलवा घाट का रवन्ना असरावल खुर्द घाट पर बेचा जा  रहा था। रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बालू लदे वाहनों को पकड़ा था। कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा षडयंत्र रचा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed