फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, तीन घायल

Tue, 13 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 जमीन के विवाद को लेकर सोमवार की शाम बाजापुर गांव में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच कहासुनी के साथ ही जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आई हैं। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर गांव में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक बाजापुर गांव निवासी छेद्दन पुत्र मोहम्मद नवी ने बताया कि उसका पड़ोसी गुड्डू से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम दीवार खड़ी करने को लेकर उसका छेद्दू से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष के अन्य लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छेद्दन, गुड्डू समेत लोग घायल हो गए। चीख पुकार और मारपीट देख मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी है। एसओ मंझनपुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर चार और दूसरे पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, शाम हुई घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनातनी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed