फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

आग से लाखों रुपये की गृहस्थी नष्ट

Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
सिराथू के सौरई खुर्द गांव के किसान के यहां शनिवार की रात संदिग्धदशा में आग लग गई। लपटों की जद में आने से उसका पूरा मकान, बिस्तर, बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग लगने से करीब 2 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों का मानना है कि रात का खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाने से यह हादसा हुआ है।


सिराथू तहसील क्षेत्र के सौरई खुर्द निवासी धर्मसिंह चौहान किसान है। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। हादसा जिस समय हुआ। परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक धू-धूकर मकान का छप्पर जलने लगा। मकान से उठती लपटें देख परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते जान बचाकर बाहर को भागे। लपटें और चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी शोर मचाते हुए जुट गए। ग्रामीणों ने घर में आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकलकर्मियों को देने की कोशिश की, लेकिन फायर स्टेशन सैनी का फोन ही अटेंड नहीं हुआ। इसके बाद खुद गांववाले आग बुझाने में जुटे। तालाब से पानी लाकर गांववालों ने आग बुझानी शुरू की।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक जूझने के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। पर, जब तक आग बुझती धर्मसिंह का पूरा मकान, बिस्तर, बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ चुका था। भुक्तभोगी का अनुमान है कि घर में आग लगने से उसे कम से कम दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed