फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cbi investigation kaushambi

सीज बालू बेचने वालों पर सीबीआई का खौफ

Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
cbi investigation kaushambi
crime
सितंबर माह में जिले के विभिन्न स्थानों पर सीबीआई द्वारा सीज की गई बालू को टीम के वापस जाते ही कारोबारियों ने औने-पौने दामों में बेच डाला था। अब रोक हटी है तो कारोबारियों में सीबीआई के आने का खौफ दिखने लगा है। सीबीआई के फिर आने की भनक लगते ही कारोबारियों ने मुख्यालय आना बंद कर दिया है। उधर रात के अंधेरे में बालू बिकवाने वाले इलाकाई थानाध्यक्ष चिंतित दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


   जिले में आए कथित सिंडीकेट ने स्थानीय कारोबारियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दिया। जिले के महेवाघाट, जमुनापुर, कटरी, डेढ़ावल, पभोषा, महिला, भकंदा,  कटैया, महरनिया, ब्यूर, असरावल आदि यमुना घाटों पर भारी संख्या में अवैध खनन की बालू कारोबारियों ने डंप कर रखी थी। पीआईएल के बाद न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने सितंबर माह में जिले में दस्तक दी। पहली मर्तबा आई टीम ने 11 दिन तक रहकर जिले के एक-एक बालू घाट का निरीक्षण कर अवैध डंप बालू को सीज कर खनन अधिकारी और संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा आई टीम ने कारोबारियों को बुलाकर उनसे गहराई से पूछताछ कर रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए न्यायालय को सौंप दिया। मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जांच पर ब्रेक लगा दिया गया था। इसके बाद कारोबारियों ने सीज अवैध बालू को बेचने की होड़ लगा दी। बगैर रवन्ने के कारोबारियों ने करोड़ों की बालू बेंचकर मोटी रकम वसूल किया। इस कारोबार में इलाकाई पुलिस ने भी कारोबारियों का भरपूर सहयोग किया। तीन दिन पहले न्यायालय ने सीबीआई जांच पर लगी रोक हटाई तो कारोबारियों के पैरो तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालू बिकने से खनन विभाग के कर्मी भी परेशान
सीबीआई ने अवैध बालू सीज कराकर खनन विभाग के हवाले कर दिया था। खनन विभाग को इस बालू की निगरानी करनी थी, इस ओर खनन विभाग की निगाह नहीं रही। रात-दिन अवैध तरीके से सीज की गई बालू को कारोबारियों ने बेच दिया। चोरी छिपे हुआ यह खेल खनन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed