{"_id":"5bf30ad0bdec22693d1224be","slug":"case-of-theft-in-electricity-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 17 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 17 के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। चरवा के पहाड़पुर सुधवर और जानकीपुर में सोमवार को बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर छापेमारी की। इस दौरान दोनों गांवों में 17 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता अजय कुमार यादव ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। विद्युत उपकेंद्र मनौरी के पहाड़पुर सुधवर और जानकीपुर गांव में अवर अभियंता अजय कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सोमवार को बकाया बिल वसूलने एवं बिजली चोरी पकड़ेन के लिए छापेमारी की। टीम ने बिजली का लोड और पेपर आदि चेक किया।
चेकिंग के दौरान अवर अभियंता ने जानकीपुर गांव के जगजीवन, दीपक पटेल, रामसुचित, मंगल प्रसाद, अजीत पटेल, सुभाष पटेल, रामचंद्र, कल्याण सिंह, शंकर सेवक, त्रिलोकीनाथ, विजय सिंह और शिवमूरत तथा सुधवर गांव के अजय सरोज, शंकरलाल, सुरेश सरोज और देवनारायण समेत 17 लोगों को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा। अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ चरवा में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। टीम में प्रवर्तन दल फ तेहपुर के उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार पाण्डेय, आरक्षी दयाराम, अवर अभियंता राजेंद्र कुमार और लाइनमैन राजूकांत आदि मौजूद रहे।