फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   burned girl died

संदिग्ध दशा में आग से झुलसी किशोरी ने तोड़ा दम

Fri, 26 Apr 2019 12:39 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 26 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव में हफ्ते भर पहले आग से झुलसी किशोरी ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। प्रेम प्रपंच की जानकारी होने पर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने खुद को आग के हवाले किया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी 19 अप्रैल को घर के भीतर ही संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया था। वहां गुरुवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवारीजन घटना के बाबत कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, ग्रामीण प्रेम प्रपंच बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed