{"_id":"17f9ba2affa6ee9a9a84e9ade3bf2b8d","slug":"board-exam-the-first-day-dharaa-five-munnabhai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा ः पहले दिन धराए पांच मुन्नाभाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोर्ड परीक्षा ः पहले दिन धराए पांच मुन्नाभाई
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। नकलमंडी के रूप में कुख्यात कौशाम्बी में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पांच मुन्ना हत्थे चढ़ गए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने इन युवकों को दबोचकर पिपरी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। उधर, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को सभी परीक्षार्थियों की पहचान बारीकी से करने का आदेश दिया है। चेतावनी दी है कि दुबारा किसी स्कूल में ऐसी धरपकड़ होने पर केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदार माना जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कौशाम्बी नकलमंडी के रूप में कुख्यात है। यहां दूसरे जिले और राज्यों से भी परीक्षार्थी परीक्षा देने आते हैं। इतना ही नहीं इन सैलानी परीक्षार्थियों को पास कराने का ठेका लेने वाले नकल माफिया उनके स्थान पर दूसरे छात्र-छात्राओं को बैठाकर परीक्षा भी दिला देते हैं। ऐसा ही खुलासा इस बार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही परीक्षा केंद्र बेला देवी पूर्व माध्यमिक स्कूल सेवढ़ा में हुआ है।
यहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. एसएन सिंह ने आशंका होने पर पांच युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। साथ ही बोर्ड की लिस्ट से जब इनके प्रवेशपत्र की फोटो का मिलान कराया, तो फोटो मैच नहीं हुआ। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच में सामने आया कि पांच परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे लोग परीक्षा दे रहे थे। इनमें परीक्षार्थी मनोज कुमार अनुक्रमांक 4070643 के स्थान पर नीरज उर्फ राजकुमार निवासी गांजा पिपरी परीक्षा दे रहा था। इसी तरह से मोहम्मद समद अनुक्रमांक 4070647 के स्थान पर बसंतलाल निवासी मोहम्मदपुर चरवा, मनीज जायसवाल अनुक्रमांक 4070642 के स्थान पर सुनील उर्फ श्रीकांत निवासी रक्सराई सरायअकिल, शिव नारायण अनुक्रमांक 4070705 के स्थान पर गुलाब सिंह निवासी मोहम्मदपुर चरवा, शोएब अनुक्रमांक 4070709 के स्थान पर कुलदीप कुमार निवासी मोहम्मदपुर चरवा परीक्षा दे रहे था।
विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़े गए इन सभी मुन्ना भाईयों को पिपरी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक बैजनाथ की तहरीर पर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके सभी को जेल भेज दिया है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि तिल्हापुर में रहने वाले इलाहाबाद के एक शिक्षक ने उन्हें दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के एवज में 5-5 हजार रुपये देने की बात कही थी। एसओ ने बताया कि शिक्षक की भी तलाश की जा रही है।