{"_id":"06614c91b08633b72508e65d575bc543","slug":"beat-to-beat-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर किया अधमरा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट। कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव में गेहूं की पिसाई कराने गए मवई
विज्ञापन
गांव के युवक को दबंगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। युवक को लहूलुहान देख मौके
पर लोगों का मजमा जमा हो गया। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख हमलावर धमकी
देते हुए भाग निकला। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में युवक पर हमला
किया गया है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक को
नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव का रहने वाला रोहित त्रिपाठी पुत्र विष्णु प्रसाद शुक्रवार की शाम पड़ोसी गांव टिकरा गेहूं पिसाई कराने के लिए गया था। बताया कि इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक पहुंचा और पीछे से उस पर लाठी से प्रहार कर दिया। सिर में लाठी लगने से रोहित मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। युवक पर हमला देख कारखाने में मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड पड़े।
ग्रामीणों को देख हमलावर धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत नाजुक देख जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने भुक्तभोगी युवक की तहरीर पर आरोपी हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट के बाद से दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी हुई है।