{"_id":"5a6632a14f1c1b514a8b50e0","slug":"baloo-laden-truck-crushes-boy-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदे ट्रक ने बालक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू लदे ट्रक ने बालक को कुचला, मौत
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सादिकपुर सेमरहा गांव के समीप सड़क पार कर रहे मासूम बालक को सोमवार की शाम बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव निवासी राम सुरेमन गरीब मजदूर है। सोमवार की दोपर उसकी पत्नी कलावती पांच वर्षीय बेटे मंजीत के साथ खेत की सिंचाई करने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि करीब तीन बजे मंजीत सड़क पार कर खेत की ओर जाने लगा। इसी दौरान करारी की ओर से आए तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मासूम को कुचल दिया।
हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसा देख परिजनों के साथ खेत में मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।