फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ashram Vidyalaya School: Worms found with breakfast

आश्रम पद्धति विद्यालय: नास्ते के साथ मिल रहे कीड़े

Wed, 20 Dec 2017 06:56 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
 पं. दीन दयाल आश्रम पद्धति विद्यालय कशिया ककोढ़ा में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेन्यू के मुताबिक भोजन तो मिलता ही नहीं नाश्ते में कीड़ायुक्त चना व पानी मिला दूध परोसा जाता है। बच्चों का आरोप है कि शिकायत करने पर विद्यालय स्टाफ उनके साथ मारपीट करता है। बच्चों की शिकायत पर डीएम ने प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


पं. दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय कशिया ककोढ़ा में अध्ययनरत छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से इसकी शिकायत साक्ष्य सहित की गई। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के उपाध्यक्ष केके दुबे ने डीएम को बताया कि बच्चों को नाश्ते के रूप में दिए जाने वाले चने से कीड़े निकल रहे हैं । दूध में दो तिहाई मात्रा पानी की रहती है।
विज्ञापन


इसके अलावा बच्चों को मेन्यू के मुताबिक भोजन भी नहीं दिया जाता है। साक्ष्य के रूप में उन्होंने डीएम को एक वीडियो उपलब्ध कराया है। जिसमें बच्चों ने शिकायत पर स्टाफ द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी मंजू सोनकर को दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है।  बहरहाल कुछ भी हो बच्चों के बयान से साफ है कि विद्यालय में उनकी सेहत के साथ जमकर खिलवाड़ हो रहा है। इसमें ठेकेदार के अलावा कहीं न कहीं जिम्मेदारों की भी संदिग्ध भूमिका नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed