फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aligarh man crime

अलीगढ़ के युवक की थी निर्वस्त्र लाश

Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
aligarh man crime
crime
कोखराज के सैंता मोड़ के समीप सोमवार की रात हत्या कर फेंकी गई लाश अलीगढ़ के युवक की थी। वह इलाहाबाद के एक वकील का मुंशी था। सोमवार को वह नैनी जेल में किसी बंदी से मुलाकात कर बाहर निकला था। इसके बाद उसकी हत्या की गई। हाथ में लाल-नीली मुहर लगी होने पर पुलिस अफसर उसे बंदी मान रहे थे। परिजनों के जानकारी देने पर तस्वीर साफ हुई।
विज्ञापन


   कोखराज के सैंता मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक की निर्वस्त्र लाश मिली थी। युवक के दाहिने हाथ में नैनी जेल की मुहर लगी थी। लाल व नीली मुहर लगी होने पर जिले के अधिकारियों ने युवक को बंदी बताया था। मंगलवार की शाम को इलाहाबाद के एक वकील ने कोखराज पुलिस से संपर्क किया और मृतक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वकील ने अलीगढ़ के बेहताखुर्द (पितवां) निवासी धर्मवीर सिंह से बातचीत की तो उनके घर में हाहाकार मच गया। मृतक धर्मवीर सिंह का बेटा मिथुन कुमार था। इस संबंध में धर्मवीर सिंह की कोखराज पुलिस से बातचीत भी हुई है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि मिथुन इलाहाबाद के एक वकील के यहां रहकर मुंशी का काम करता था।
विज्ञापन


मिथुन का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर रखा था। केस की पैरवी के लिए हमेशा आता-जाता था। मिथुन व्यवहार कुशल था, इसलिए वकील ने उसे अपना मुंशी बना लिया था। पिता का कहना है कि उसका बेटा नैनी जेल में वकील के ही किसी मुवक्किल से मुलाकात करने गया था। शिनाख्त होने के बाद कोखराज पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया है। परिजन अलीगढ़ से कौशाम्बी के लिए निकल चुके हैं। देर रात तक उनके थाने पहुंचने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि परिजनों के आने के बाद कई और चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। अब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है हत्यारों को खोजना। माना जा रहा है कि मिथुन की हत्या अपहरण कर की गई है। घटना कहीं और अंजाम देकर लाश कोखराज थाना क्षेत्र में फेंकी गई है। मिथुन को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन के ससुरालियों पर हत्या का शक
मिथुन के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस का शक मिथुन के ससुरालियों पर है। पत्नी से ही विवाद होने के कारण मिथुन इलाहाबाद में वकील के यहां रह रहा था। ससुरालियों के अलावा अन्य बिंदुओं पर  भी घटना की जांच की जा रही है।


शव की पहचान हो गई है। युवक अलीगढ़ का रहने वाला था। उसकी हत्या किसने की और क्यों की? इसका पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
वीके मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed