फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बदमाशों ने दूधिये को पीटकर लूटा

बदमाशों ने दूधिये को पीटकर लूटा

Mon, 07 May 2018 08:44 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दूधिये को पीटकर लूटा
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के काजू गांव के समीप रविवार रात बदमाशों ने एक दूधिये को पीटकर लूट लिया। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चरवा इलाके के उदाथू गांव का राजू यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद दूध बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। रविवार रात वह दूध दुहाने साइकिल से काजू जा रहा था। बताया जाता है कि काजू गांव के समीप ही सुनसान स्थान पर सड़क किनारे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया।


पीटने के बाद जेब से करीब पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed