फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एसडीओ से विवाद के बाद 86 हजार हो गया विद्युत बिल

एसडीओ से विवाद के बाद 86 हजार हो गया विद्युत बिल

Mon, 12 Mar 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ से विवाद के बाद 86 हजार हो गया विद्युत बिल
एसडीओ से विवाद के बाद 86 हजार हो गया विद्युत बिल
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कस्बे के चकनगर मोहल्ले के एक व्यापारी को एसडीओ की अवैध वसूली का विरोध करना महंगा पड़ गया। नोकझोंक के बाद एसडीओ ने व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही बिल बढ़ाकर 86 हजार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मंझनपुर कस्बे के चकनगर मोहल्ला निवासी राजेंद्र अग्रहरि ने अपनी पत्नी सीता देवी के नाम घरेलू विद्युत कनेक्शन ले रखा है। फरवरी महीने में विभाग की ओर से जारी विद्युत बिल 5540 रुपये उन्होंने अदा कर दिया था। इसकी उनके पास रसीद भी है। इसके बावजूद चार मार्च को एसडीओ सदर की अगुवाई में पहुंची विद्युत कर्मियों की टीम 20 हजार रुपये सुविधाशुल्क की डिमांड करने लगी। इंकार करने पर एसडीओ ने उनका कनेक्शन काट दिया। इसे लेकर एसडीओ से उनकी नोंकझोंक हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शंात कराया। इसके बाद एसडीओ ने कोतवाली पहुंचकर व्यापारी के खिलाफ मारपीट करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं उनका बिल भी बढ़ा दिया गया। बताया कि एसडीओ से विवाद के पहले 12.06 बजे ऑनलाइन बिलिंग एक रुपये शो हो रहा था। झगड़े के महज तीन घंटे बाद 03.34 बजे बिल बढ़कर 86 हजार रुपये हो गया। व्यापारी के बेटे अजय अग्रहरि ने सोमवार को मामले की शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से की। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसई को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट तलब किया।
विज्ञापन

-----------
ख्वाजा कड़क शाह के उर्स में अवैध वसूली, शिकायत
मंझनपुर (ब्यूरो)। कड़ा ब्लॉक के सुल्तानपुर गांव में ख्वाजा कड़क शाह की मजार पर लगने वाले सालाना उर्स में दुकानदारों से वूसली की जा रही है। ग्राम प्रधान मो. खुर्शीद का आरोप है कि सरकारी भूमि पर आयोजन होने के बावजूद तथाकथित फर्जी वक्फ बोर्ड के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने सोमवार को डीएम से शिकायत करते हुए अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed