{"_id":"5a006faf4f1c1bd9798ba753","slug":"91509978031-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बना द्वाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बना द्वाबा
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बना द्वाबा
- दूसरे राज्यों से बड़े पैमाने पर लाया जाता है गांजा, अफीम
- धरपकड़ करने के बावजूद पुलिस तस्करी पर नहीं लगा पा रही रोक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बन गया है। दूसरे राज्यों और जिलों से बड़े पैमाने पर यहां गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के खेप आ रही है। कई बार धरपकड़ में इसका खुलासा भी हुआ है। बावजूद इसके पुलिस जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक नहीं लगा पा रही है। इसके चलते तस्करी करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं।
कौशाम्बी में मंझनपुर, करारी, सिराथू, भरवारी, मूरतगंज, अजुहा, सरायअकिल, चायल, चरवा समेत भांग की 46 सरकारी दुकानें संचालित हैं। इन्हीं सरकारी दुकानों की आड़ में मादक पदार्थ गांजा, अफीम आदि की भी बिक्री धडल्ले से हो रही है। इन सरकारी दुकानों पर गांजा की खेप दूसरे राज्य और जनपदों से लाकर तस्कर पहुंचाते हैं। इसका भी खुलासा आए दिन पुलिस की कार्रवाई में हो रहा है। बताया जा रहा है कि मादक पदार्थ के तस्कर गांजे की खेप बिहार, झारखंड आदि राज्यों से लाते है। जानकारी होने के बाद भी कौशाम्बी पुलिस अब तक मादक पदार्थ के धंधे से जुड़े स्थानीय लोगों तक नहीं पहुंच सकी है। सूत्रों की माने तो जिले में प्रति माह 50 से 60 कुंतल गांजे का धंधा गैर जनपदों और दूसरे राज्यों से हो रहा। इसमें आबकारी विभाग के साथ इलाकाई पुलिस की भूमिका हमेशा सवालों के घेरे में रही है।
-------------------
बर्बाद हो रहे युवा, मालामाल हो रहे धंधेबाज
मंझनपुर(ब्यूरो)। कौशाम्बी के युवा जहां एक ओर नशे की लत में बर्बाद हो रहे है। वहीं गोरखधंधे में जुडे़ कारोबारी मालामाल हो रहे। भांग की दुकानों पर खुले आम गांजा बेंचा जा रहा है। कोड वर्ड पर फौरन सेल्स मैन पुड़िया थमा देते है। जिसकी बानगी कभी भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
--------------------