फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बीजेपी नेता व भाई-भतीजे समेत सात पर केस

बीजेपी नेता व भाई-भतीजे समेत सात पर केस

Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता व भाई-भतीजे समेत सात पर केस
बीजेपी नेता व भाई-भतीजे समेत सात पर केस
विज्ञापन

ऊनौ गांव में विधवा की जमीन कब्जियाने का मामला
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली के ऊनो गांव में दस बीघे जमीन कब्जियाने के आरोप में बीजेपी नेता समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित भाजपा नेता पार्टी में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।

फतेहपुर जिले के (अशोथर) सातों निवासी शिवकली पत्नी स्व. जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पति को ननिहाल ऊनौ गांव में दस बीघे खेत व घर मिला था। इस भूमि को गांव के ही भैयालाल ने झुरिया पर ले रखा था। इसी बीच झांसा देकर भइयालाल ने फर्जी वसीयत कराकर भूमि अपने बेटों के नाम दर्ज करा ली। इसकी जानकारी जिंदा रहते हुए पति जितेन्द्र को हुई तो वर्ष 2004 में उसने सभी का नाम निरस्त करा दिया। इसके बाद भी आरोपित ने कब्जा नहीं छोड़ा। पीड़िता की मानें तो इसी बीच उसके पति की मौत हो गई। आरोप है कि अब भूमि पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जयचंद्र मिश्र ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने भाजपा नेता व उनके भाई भतीजों समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नगर कोतवाल धनंजय वर्मा का कहना है कि प्रकरण की बारीकी से जांच कराई जा रही है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed