फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 2.50 लाख ठगे

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 2.50 लाख ठगे

Tue, 02 Apr 2019 05:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 2.50 लाख ठगे
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 2.50 लाख ठगे
विज्ञापन

चरवा के बेरुआ गांव की युवती हुई ठगी का शिकार, तीन पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव में रहने वाली एक युवती से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फरेबियों ने 2.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेरुआ गांव की पूजा पाल पुत्री बेचू ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह नौकरी की तलाश कर रही थी। जून 2018 में पड़ोसी बंशीलाल, रामकिशोर और गीता पाल ने उसे रेलवे में नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद सात जुलाई को ढाई लाख रुपया ले लिया। पीड़िता की मानें तो कुछ दिनों तक आरोपी आज-कल में नियुक्ति पत्र आने की बात कह रहे थे। इसके बाद रुपया लौटाने का वादा करने लगे। कई बार पंचायत हुई। हर दफा उन लोगों ने रकम वापसी की बात कही। इस बीच दबाव बनाने पर जानलेवा धमकियां देने लगे। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ चरवा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed