फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सभासद सहित तीन घरों से हजारों की चोरी

सभासद सहित तीन घरों से हजारों की चोरी

Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सभासद सहित तीन घरों से हजारों की चोरी
सभासद समेत तीन लोगों के घरों में चोरी
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बे में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

कोखराज। भरवारी कस्बे में शनिवार रात चोरों ने दीवार फांदकर एक सभासद समेत तीन लोगों के घरों से हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। सभी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

भरवारी कस्बे के किदवई नगर निवासी तहद्दुर्रहमान सभासद हैं। शनिवार रात वह और उनके परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो गए। सुबह करीब 3:30 बजे सभासद शौच के लिए बाहर निकले तो देखा कि बारजे पर सीढ़ी लगी थी। यह देख सभासद के होश उड़ गए। भीतर जाकर देखा तो आलमारी, बक्सों का ताला टूटा हुआ था। सभासद के मुताबिक चोर दो मोबाइल फोन और तकरीबन सात हजार रुपया नगद उठा ले गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सभासद के पड़ोसी आले हुसैन और रामचंद्र कनौजिया के घरों से भी दीवार फांदकर चोरों ने एक-एक मोबाइल फोन, कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित लगभग 20-20 हजार रुपया कीमत का माल पार कर दिया। सुबह घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed