फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू पिकअप ने किसान को रौंद डाला

बेकाबू पिकअप ने किसान को रौंद डाला

Sat, 05 May 2018 08:16 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप ने किसान को रौंद डाला
पइंसा (ब्यूरो)। क्षेत्र के पड़री गांव के समीप शुक्रवार रात बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार एक किसान को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव का रामेसुर (38) पुत्र सीताराम खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार रात किसी काम से वह उदिहिन बाजार गया था। लौटते वक्त पड़री गांव के समीप ही पीछे से आई पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे किसान गिर गया। इस दौरान पिकअप उसे रौंदते हुए गुजर गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी सांसें थम गईं। हादसे की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां महीने भर के भीतर दर्जन भर हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया जा रहा है। न ही वाहन चालकों को सचेत करने के लिए बोर्ड लगवाया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed