फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सुलगने से बचा यमुना का कटरी घाट

सुलगने से बचा यमुना का कटरी घाट

Wed, 29 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुलगने से बचा यमुना का कटरी घाट
सुलगने से बचा यमुना का कटरी घाट
विज्ञापन

-रास्ते के विवाद में ग्रामीण और ठेकेदार के गुर्गे हुए आमने-सामने
-पुलिस अफसरों ने उग्र ग्रामीणों को समझाते हुए कराया शांत, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। महेवाघाट के कटरी गांव में यमुना घाट पर सोमवार रात रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीण और ठेकेदार के गुर्गे आमने-सामने हो गए। इस दौरान असलहे भी निकल आए। ट्रक और ट्रैक्टर चालक बिना बालू लिए ही भाग निकले। घाट पर हंगामा देख गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराया। हंगामे के बाद से तराई में तनाव की स्थिति बनी है।
जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी बालू के अवैध खनन का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार रात पश्चिमशरीरा का कटरी घाट सुलगने से बचा। रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीण और ठेकेदार के गुर्गे आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके भूमिधरी खेत से जबरन बालू लदे वाहन निकाले जा रहे हैं। तीखी झड़प के बाद लहराते असलहे देख तराई में बवाल की आशंका से भगदड़ मच गई। ट्रक और ट्रैक्टर चालक बिना बालू लिए ही भागने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों ने उग्र ग्रामीणों को समझाते हुए मामला शांत कराया। देर रात हुए बवाल के बाद से तराई में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसओ ने बताया कि रास्ते के विवाद में झड़प हुई थी।
विज्ञापन

---------------------------
खनन निरीक्षक के लौटने के बाद हुआ बवाल
मंझनपुर (ब्यूरो)। खनन अधिकारी राज रंजन सोमवार शाम अवैध खनन की जांच करने कटरी घाट पर गए थे। जांच पड़ताल के बाद वह अवैध खनन पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लौट आए। अफसर के लौटने पर जबरन किसानों के खेत से वाहन निकाले जाने लगे। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed