फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू के ओवरलोड ट्रक ने युवक को कुचला

बालू के ओवरलोड ट्रक ने युवक को कुचला

Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बालू के ओवरलोड ट्रक ने युवक को कुचला
पूरामुफ्ती के तेरहमील के समीप मंगलवार की शाम बालू के ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। वह अपनी बहन के घर जा रहा था। गाड़ी के कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के बसुहार गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) पुत्र मेलई मंगलवार की दोपहर दो बजे घर से बाइक लेकर बहन के घर पूरामुफ्ती कोतवाली के गोदाम गांव जा रहा था। गोदाम गांव में उसकी बहन कुंवारी देवी ब्याही है। साढ़े तीन बजे के करीब जैसे ही वह तेरहमील के समीप पहुंचा तेज रफ्तार बालू के ओवरलोड ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में प्रदीप के चीथड़े उड़ गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने गाड़ी के कागजात व मोबाइल से शव की शिनाख्त कराई। घटना की जानकारी पुलिस ने फोन करके परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed