फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अस्पताल और दो मकानों से हजारों की चोरी

अस्पताल और दो मकानों से हजारों की चोरी

Thu, 23 Aug 2018 06:08 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल और दो मकानों से हजारों की चोरी
अस्पताल और दो मकानों से हजारों की चोरी
विज्ञापन

करारी के म्योहर में अस्पताल को बनाया निशाना, सैनी क्षेत्र के केसरी गांव में घर खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा/म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर हजारों रुपया कीमत की मशीनें उठा ले गए। वहीं, सैनी क्षेत्र के केसारी गांव में भी दो घरों को खंगाल डाला। प्रभारी अस्पताल अधीक्षक व गृहस्वामियों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योहर का स्टाफ बुधवार शाम अस्पताल बंद होने के बाद घर चला गया। रात को ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर 260 रुपया नगद, बायोमेट्रिक मशीन, बीवी मीटर, तीन सोलर पैनल, इनवर्टर, बैट्री, माइक्रोस्कोप, हेमोग्लोबिन मीटर, सेंटी फ्यूट मशीन व लैब का अन्य सामान उठा ले गए। सुबह अस्पताल कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ. ज्ञान सिंह ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसी तरह सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव का बिंदेलाल पुत्र महावीर कुशवाहा किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। रात को सेंध काटकर चोर उसके घर से 20 हजार रुपया नगद और करीब 50 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। बिंदेलाल के पड़ोसी उदल के घर से भी करीब एक हजार का सामान पार कर दिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो नं.1,2,4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed