{"_id":"5cb48909bdec2214422fc3cf","slug":"31555335433-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, हत्या का हल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, हत्या का हल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, हत्या का हल्ला
पुलिस को नहीं दी गई मामले की तहरीर, परदेश से बेटों के घर आने पर होगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के बरुवा गांव में रविवार की रात एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव में हल्ला मचा कि बुजुर्ग को उसके खेत मालिक ने पीटकर मार डाला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव चीरघर भेजना चाहा लेकिन पत्नी ने दुर्घटना बताकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए मुंबई में रह रहे मृतक के बेटों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
बरुवा निवासी नत्थू साहू (65) पुत्र श्री प्रसाद रविवार को अपनी पत्नी सुखदेइया के साथ गेहूं काटने खेत गया था। शाम को वह जल्दी घर चला आया। पत्नी खेत पर ही थी। कुछ देर बाद पत्नी लौटी तो नत्थू जख्मी मिला। सुखदेइया का कहना है कि उसके पति ने बताया कि वह बाल्टी में पानी लेकर घर आ रहे थे। घर का एक हिस्सा काफी ऊंचा है। इसी में वह गिरकर चोटिल हुए हैं। पत्नी उसके इलाज के लिए सुबह का इंतजार कर रही थी तभी देर रात नत्थू की मौत हो गई। नत्थू के बेटे कंघई और विजई मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। मौत की खबर उन्हें दी गई। वह लोग गांव के लिए चल पड़े हैं। बताया गया कि नत्थू ने चंद्रभान मिश्र का खेत बटाई पर लिया था। चंद्रभान मिश्र मंझनपुर में रहते हैं। गांव में उनका बेटा गुड्डू रहता है। पिछले दिनों गुड्डू के खेत में आग लग गई थी। आरोप था कि गुड्डू ने इसी बात को लेकर नत्थू को पीटा है। उसका कहना था कि नत्थू ने बीड़ी पीकर खेत में फेंक दिया था। थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा का कहना है कि हत्या की जानकारी पर मौका मुआयना किया गया। मृतक की पत्नी का कहना है कि वह कोई कार्र्रवाई नहीं चाहती। उसके पति कभी बीड़ी पीते ही नहीं थे। पत्नी ने बताया कि नत्थू की मौत पानी की बाल्टी लेकर आने के दौरान गिरने से लगी चोट के कारण हुई है। मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। घरवाले तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जेवर साफ करने के बहाने गहना पार करने वालों को पीटा
शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचे कोतवाल, आरोपी भागे
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यालय के नेहरू नगर में कथित तौर पर जेवर साफ करने वालों को स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीटा। दहशत कायम करने के लिए व्यापारियों को कार में भरकर कस्बे में टहलाया गया। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस बीच मौका पाकर कथित आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
नेहरूनगर मोहल्ले में रहने वाले सुरेश के यहां दो लोग पहुंचे। वह बिहार प्रांत के बताए जा रहे हैं। कथित कारोबारियों ने अपना परिचय जेवर साफ करने वालों के रूप में दिया। इस पर सुरेश की बहन ने अपनी चांदी की पायल साफ करने के लिए उन्हें दे दिया। आरोप है कि साफ करने के दौरान उसकी आधी से ज्यादा पायल खत्म हो गई। सुरेश की बहन के शोर मचाने पर जुटे मोहल्ले वालों ने दोनों को पीटने लगे। मामले की जानकारी एसपी प्रदीप गुप्ता और कोतवाल मंझनपुर उदयवीर सिंह को दी गई। कोतवाल ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा और न ही फोर्स भेजी। इसके बाद मोहल्ले के लोग दोनों को कार में भरकर दुर्गा मंदिर की तरफ ले गए और वहां पर भी जमकर पीटा। दोबारा फिर कोतवाल को सूचना दी गई। लेकिन उन्होंने खुद न जाकर डायल-100 को भेजा। इस बीच मौका पाकर दोनों लोग भाग निकले। पुलिस की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है। बताते चले कि जिले में इसी तरह से सक्रिय एक रैकेट लोगों के जेवरात पर हाथ साफ कर रहा है। सरायअकिल इलाके में इसी तरह से ठगी की दो घटनाएं हो चुकी है। ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं के बावजूद कोतवाली पुलिस की उदासीनता लोगों के गले नहीं उतर रही है।
फोटो- 13