फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिला अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर बच्ची ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर बच्ची ने तोड़ा दम

Thu, 15 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर बच्ची ने तोड़ा दम
मंझनपुर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी व एंबुलेंस चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। जन्म के पांच दिन बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर आए थे। हालत नाजुक होने पर उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। इसकी स्लिप भी दी गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं दी गई। इससे बच्ची की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने देर शाम जिला अस्पताल में शव रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


दुर्गापुर की रीना देवी पत्नी सरोज कुमार ने 10 जून को जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के 36 घंटा बाद महिला को घर भेज दिया गया था। बुधवार को बच्ची की अचानक हालत बिगड़ गई। दोपहर को बच्ची को लेकर परिजन जिला अस्पताल आए। हालत नाजुक होने पर इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। रेफर स्लिप देकर उन्होंने एंबुलेंस बुलाने की बात कही।
विज्ञापन


परिजन रेफर पर्ची लिए घूमते रहे, लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली और दो घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। रीना देवी व सरोज कुमार ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। रात करीब आठ बजे रिश्तेदार जिला अस्पताल आए। रीना देवी के भाई हंसराज ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव रखकर डीएम को बुलाने की मांग की। इससे डॉक्टरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी को मिली एंबुलेंस में डीजल नहीं है। बजट खत्म होने पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। यही कारण है कि अधिकारी एंबुलेंस में डीजल नहीं डलवा पा रहे हैं, जिसका शिकार आम आदमी हो रहा है।


जिला अस्पताल से संचालित होने वाली एंबुलेंस की स्थिति खस्ताहाल हो चुकी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग को डीजल का बजट नहीं मिला है। बजट न होने पर एंबुलेंस मेें डीजल नहीं भरवाया जा रहा है। इसको लेकर सुबह से शाम तक अस्पतालों में चालक और डॉक्टरों के बीच किचकिच होती है। पूनम की मौत के बाद मामला फंसा तो अधिकारियों ने यह राज खोला। अधिकारियों ने जल्द से जल्द बजट देने की मांग शासन से की है।

जिला अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर बच्ची ने तोड़ा दम
परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर जबरन रोकने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed