{"_id":"5b3681ac4f1c1bc96b8b8deb","slug":"191530298796-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़े दो ट्रक, हाईवे पर घंटे भर लगा रहा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिड़े दो ट्रक, हाईवे पर घंटे भर लगा रहा जाम
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे के समीप शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
इलाहाबाद से दो ट्रक शुक्रवार सुबह कानपुर की ओर जा रहे थे। अजुहा कस्बे के पास ओवरटेकिंग के चक्कर में दोनों आपस में भिड़ गए। अच्छा ये रहा कि वाहनों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के खड़े होने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। इससे पहले लगभग एक घंटे तक राहगीरों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में किसी एम्बुलेंस के फंसे होने की खबर नहीं है।