{"_id":"6ad917656f63ee4fcc079fe9","slug":"businessman-dies-at-taj-hotel-liquor-bottles-and-objectionable-drugs-found-in-his-room-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1156135-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ताज होटल में कारोबारी की मौत, कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक दवाएं मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ताज होटल में कारोबारी की मौत, कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक दवाएं मिलीं
विज्ञापन
पानीपत से पहुंचे बहन-जीजा ने सोने का कड़ा और अन्य सामान गायब होने की बात कही, सीसीटीवी फुटेज में हाथ में नहीं दिखा आभूषण
पुलिस ने कारोबारी से मिलने आई युवती से की पूछताछ, सीएफएसएल की टीम ने कमरे से नमूने जुटाए हैं, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के होटल ताज में छत्तीसगढ़ के 56 वर्षीय कारोबारी दीपक कुमार मित्तल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। होटल के कमरे से शराब की बोतलें और कुछ आपत्तिजनक दवाएं मिली हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। उधर, मौत की सूचना मिलने पर पानीपत से चंडीगढ़ पहुंचे उनकी बहन और जीजा ने दीपक के हाथ से सोने का कड़ा और अन्य सामान गायब होने की बात कही है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक होटल पहुंचने और कमरे की चाबी लेने के दौरान की फुटेज में दीपक के हाथ में सोने का कड़ा या अन्य आभूषण दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने उनसे मिलने आई युवती से भी पूछताछ की है। केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की टीम ने कमरे से नमूने जुटाए हैं। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
सुबह बेसुध मिले, अस्पताल में मृत घोषित
दीपक मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे होटल पहुंचे थे। वह तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 303 में ठहरे थे। रात को उन्होंने कमरे में ही खाना खाया। इसी दौरान उनसे मिलने एक युवती होटल आई थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे रूम सर्विस का कर्मचारी बेडशीट बदलने पहुंचा तो दीपक बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। महिला और कर्मचारी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद होटल प्रबंधन को सूचना दी गई। प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस दीपक को जीएमएसएच-16 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
रायपुर में राशन का बड़ा कारोबार, मार्कफेड की बैठक में आए थे
सेक्टर-17 थाना प्रभारी सुदेश कुमार के अनुसार दीपक कुमार मित्तल छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले थे। वहां उनका राशन का बड़ा कारोबार और फैक्टरी थी। वह राशन किट के बड़े ठेकेदार थे और पंजाब सरकार के साथ भी उनका काम था। उनकी अपनी राइस मिलें भी थीं। जालंधर में जालंधर हाइट्स-2 में उनका कार्यालय होने की जानकारी सामने आई है। वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बड़ी बैठक में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
बहन ने बताया- कड़ा और अन्य सामान नहीं मिला
दीपक की मौत की सूचना मिलने पर उनकी बहन और जीजा पानीपत से चंडीगढ़ पहुंचे। बहन ने पुलिस को बताया कि दीपक के हाथ में सोने का कड़ा था और उनके पास अन्य सामान भी था, जो बाद में नहीं मिला। पुलिस ने रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और परिजनों को भी दिखाई। अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध फुटेज में दीपक के हाथ में कोई आभूषण नजर नहीं आया। पुलिस परिजनों की ओर से बताए गए सामान और फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
युवती से पूछताछ, सीएफएसएल ने जुटाए नमूने
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक युवती किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से दीपक से मिलने होटल पहुंची थी। सुबह दीपक के बेसुध मिलने पर उसने होटल प्रबंधन को सूचना दी थी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में उसकी कोई संदिग्ध भूमिका सामने नहीं आई है। कमरे से शराब की बोतलें और कुछ आपत्तिजनक दवाएं मिलने के साथ मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने की बात सामने आई है। सीएफएसएल की टीम ने कमरे से नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।