{"_id":"6ad916f8124862787105680b","slug":"fearing-the-exposure-of-their-love-affair-a-mother-along-with-her-lover-murdered-her-twin-sons-bharatpur-news-c-413-1-mt21015-5612-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: प्रेम प्रसंग उजागर होने के डर से मां ने प्रेमी संग मिलकर की थी जुड़वां बेटों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: प्रेम प्रसंग उजागर होने के डर से मां ने प्रेमी संग मिलकर की थी जुड़वां बेटों की हत्या
विज्ञापन
बच्चों की आरोपी मां और उसके प्रेमी पुलिस गिरफत में।
भरतपुर। जिस आंचल में दोनों बच्चों को महफूज़ होना था, उसी मां पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटों की हत्या करने का कथित तौर पर आरोप लगा है।
डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बडेसरा गांव में 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए बच्चों की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बच्चों की मां प्रीति का गांव के ही राजेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते के उजागर होने के डर से दोनों ने कथित तौर पर मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने यह कार्रवाई विशेष अभियान ऑपरेशन संकल्प के तहत की। एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि आरोपियों ने रात के समय धारदार हथियार से वार कर जुड़वां भाइयों विनय और विष्णु की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान स्थान पर ज्वार-बाजरे की कड़बी के पूंज में छिपा दिया।
एसपी के अनुसार 20 अक्तूबर को बडेसरा निवासी घनश्याम (64) ने जनूथर थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने अपने दोनों नातियों विनय और विष्णु की हत्या कर शव को देशराज के बाड़े में छिपाए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीमों ने गांव में लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की। इसके आधार पर दोनों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में बडेसरा निवासी प्रीति (35) तथा राजेश (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और तथ्यों की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आशंका है कि दोनों के संबंधों की भनक किसी एक बच्चे को लग गई थी। जुड़वा होने के कारण मां और प्रेमी ने मिलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने बताया कि दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव मंस्या निवासी 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की राजस्थान के डीग जिले में हत्या उनकी मां प्रीति ने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर की थी। इस बात के सुराग मिले हैं कि मां ने बच्चों को नींद की दवा देकर सुला दिया था। बता दें कि जुड़वा भाइयों के पिता निरंजन सिंह मूल रूप से सादाबाद के गांव मंस्या के निवासी थे। वह फौज में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद पत्नी प्रीति अपने तीन बेटों और एक बेटी के साथ अपने मायके डीग जिले के बड़ेसरा में रह रही थी।
20 अक्तूबर की सुबह बड़ेसरा में 13 वर्षीय विनय व विष्णु के रक्तरंजित शव एक खाली प्लॉट में मिले थे। दोनों की हत्या एक ही तरह से की गई थी। सिर व गर्दन पर गहरे घाव थे। परिजनों से हुई पूछताछ में पुलिस को मां की कहानी पर शक हुआ। घर के अंदर व आसपास की गई छानबीन में कई ऐसे सुराग हाथ लगे जो घर के अंदर ही हत्या की ओर इशारा कर रहे थे।
हत्या के बाद 250 मीटर दूर फेंका शव
मां प्रीति व उसके कथित प्रेमी ने घर में हत्या करने के बाद शवों को करीब 250 मीटर दूर प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस को प्रीति के कमरे से खून के निशान मिले। तलाशी में खून से सने प्रीति के कपड़े व एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। कुएं से मिले कपड़े, चादर, दरी, बोरी तथा अन्य सामान को जांच का हिस्सा बनाया गया है।
मोबाइल में सर्च की थी नींद की दवा
पुलिस ने प्रीति का मोबाइल भी जब्त किया है। फोन में प्रेमी के साथ मिली व्हाट्सएप चैट से भी कई सबूत हाथ लगे हैं। मोबाइल की जांच में पता चला है कि इंटरनेट में नींद की दवा संबंधी जानकारी खोजी गई थी। आशंका है कि नींद की दवा देकर दोनों को सुला दिया गया। इसके बाद उनकी हत्या की गई। पुलिस ने मृतकों के बड़े भाई से भी पूछताछ की है।
मंस्या में परिवार ने कुछ भी कहने से मना किया
विनय व विष्णु की ननिहाल में हत्या की जानकारी पर मंस्या गांव में परिवार के लोग शोक में डूब गए हैं। मां की हरकत से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में निरंजन सिंह के भाइयों के परिवार रहते हैं। भतीजे संदीप ने कहा कि वे इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।