{"_id":"5c2a713fbdec22570f3485eb","slug":"181546285375-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों के साथ पुलिस ने 12 शातिरों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहों के साथ पुलिस ने 12 शातिरों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
अवैध असलहों के साथ पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा
डीजीपी के निर्देश पर रविवार को चला अवैध असलहों की धरपकड़ का विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा की पुलिस ने रविवार को डीजीपी के आदेश पर विशेष अभियान चलाकर अवैध असलहों के साथ 13 बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
नए साल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश भर में संदिग्धों के खिलाफ विशेष अभियान चलवाने का आदेश दिया था। उनके निर्देश का एसपी प्रदीप गुप्ता ने अनुपालन कराया। जिले की पुलिस ने 13 अवैध तमंचा और चार देशी बम के साथ 12 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिमशरीरा पुलिस ने निशू पुत्र झुरई निवासी पूरबशरीरा, सरायअकिल पुलिस ने विवेक श्रीवास्तव पुत्र श्याम बिहारी निवासी गोराजू, कोखराज पुलिस ने अतीक अहमद पुत्र रशीद अहमद निवासी असदुल्लापुर, रोही पासी पुत्र अमरनाथ निवासी कोखराज, महेवाघाट पुलिस ने विमल सिंह निवासी नौबस्ता, सैनी पुलिस ने राहुल निवासी अलीपुरजीता, करारी पुलिस ने नईम पुत्र हनीफ निवासी अगियौना, इसी गांव के मंसूर पुत्र मुन्नू, पूरामुफ्ती पुलिस ने रमेश कुमार निवासी महमूदपुर मनौरी, मंझनपुर पुलिस ने राजू पुत्र संतलाल आदि को एक-एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पश्चिमशरीरा पुलिस ने निर्भय पुत्र अजय सिंह निवासी नगरहा कला को दो तमंचा के साथ पकड़ा। इसी तरह मंझनपुर पुलिस ने मड़ूकी गांव के राजू को चार देशी बम के साथ पकड़कर जेल भेजा है।