फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज की खातिर विवाहिता का कराया गर्भपात

दहेज की खातिर विवाहिता का कराया गर्भपात

Mon, 31 Jul 2017 08:26 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता का कराया गर्भपात
दहेज की खातिर करा दिया गर्भपात
विज्ञापन

मायके से नगदी नहीं लाने पर ससुरालियों ने ढाया सितम, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सैनी इलाके के तकिया गांव में ब्याही युवती को दवा खिलाकर ससुराल वालों ने गर्भपात करा दिया। मायके से दो लाख नगदी की जिद ससुराली कर रहे थे। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की अलकमा बानो का निकाह दो साल पहले सैनी के तकिया गांव में मजहर से हुआ था। विवाहिता ने बताया कि निकाह के बाद से ससुराल के लोग मायके से दो लाख रुपए नगद लाने की जिद कर रहे थे। दहेज की खातिर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ससुराल वालों का हर जुल्म सहती रही। उसके गर्भवती होने की जानकारी शौहर को हुई तो उसने परिजनों को बताया। 23 जून की शाम ससुराल वालों ने सारी हदें पार करते हुए उसे जबरन दवा खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उसे बेघर कर दिया गया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। बिरादरी के लोगों की पंचायत बुलाई गई। ससुराल पक्ष के लोग किसी भी कीमत पर युवती को रखने को तैयार नहीं हुए। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



गर्भवती विवाहिता को घर से निकाला
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी के तैयबपुर गांव की सीमा देवी की शादी दो साल पहले कौशाम्बी में रविशंकर से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे यातनाएं देने लगे। कम दहेज की खातिर उसे कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया। परिजनों को आपबीती बताई तो वे सन्न रह गए। पखवारे भर पहले दहेज लोभियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटते हुए घर से निकाल दिया। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाहिता को घर से निकाला, केस
मंझनपुर( ब्यूरो)। कोखराज के पुरानी बाजार भरवारी की रहने वाली मनीषा देवी की शादी तीन साल पहले नारा गांव में पप्पू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक और 25 हजार रुपए नगद लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। दो साल तक युवती पर लगातार जुल्म ढाया गया। मांग पूरी नहीं होने पर सप्ताह भर पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed