{"_id":"5d024871bdec226df652f8f9","slug":"15604306955-kaushambi-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपी को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां की मौत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपी को छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की मौत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपी को छोड़ा
रिटायर्ड फौजी पर रेप का आरोप लगवाकर मांग रहा था पांच लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रेप का आरोप लगवाने के बाद रिटायर्ड फौजी से पांच लाख रुपया मांगने वाले आरोपी को गुरुवार सुबह मां की मौत पर पुलिस ने छोड़ दिया। अब अंतिम संस्कार के बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि कई और युवकों की गर्दन भी ब्लैकमेलिंग में फंसेगी।
अस्थाई तौर पर मंझनपुर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी के यहां पड़ोसी गांव की महिला चौका-बर्तन करती थी। नौकरानी ने 11 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सेवानिवृत्त फौजी ने उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला अपने बयान से पलट गई। उसने कहा कि करारी इलाके में रहने वाले एक परिचित के इशारे पर उसने इल्जाम लगाया था। बताया जाता है कि आरोप लगवाने के बाद समझौते के नाम पर यह युवक फौजी से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। लिहाजा मामले की हकीकत पता चलने के बाद मंगलवार शाम पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर साथियों का पता लगाया जा रहा था। इसी बीच गुरुवार सुबह उसकी मां की मौत हो गई। ऐसे में लिखापढ़ी कराकर पुलिस ने आरोपी को कुछ संभ्रांत लोगों के हवाले कर दिया। नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि मृत महिला का अंतिम संस्कार होने के बाद इस प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। फौजी को ब्लैकमेल करने में जिन युवकों की भूमिका है उनमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
वैवाहिक समारोह में किन्नरों ने किया नग्न तांडव
पइंसा का मामला, घंटे भर तक हंगामा काटने के बाद गए घर
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा। स्थानीय गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान गुरुवार सुबह किन्नरों ने नग्न तांडव किया। मुंहमांगी रकम नहीं मिलने पर वह बिफर पडे़ थे। घंटे भर तक हंगामा करने के बाद लोगों के समझाने-बुझाने पर किसी तरह घर गए। मामले में किसी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
पइंसा निवासी रामकृपाल रैदास की बेटी सपना की बुधवार को शादी थी। फतेहपुर जिले के नरौली गांव से बारात आई थी। गुरुवार सुबह विदाई से पहले की रस्में अदा की जा रही थीं। तभी एक कार से करीब आधा दर्जन किन्नर वहां पहुंच गए। इन्होंने दूल्हे के पिता से नेग के तौर पर 11 हजार रुपया मांगना शुरू कर दिया। मुंहमांगी रकम नहीं मिलने पर हंगामा करने लगे। तीन किन्नर निर्वस्त्र तक हो गए। यह देख मौजूद लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों ने किन्नरों को समझा-बुझाकर करीब घंटे भर बाद 15 सौ रुपया देकर घर भेजा। इसके बाद विदाई की रस्म अदा की जा सकी।