फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अपनों की पिटाई से दंपति सहित तीन घायल

अपनों की पिटाई से दंपति सहित तीन घायल

Tue, 04 Jun 2019 06:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
अपनों की पिटाई से दंपति सहित तीन घायल
पिटाई से दंपति समेत तीन घायल
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मुहापुर गांव निवासी बलराम ने बताया कि उसका छोटा भाई नशे का आदी है। आए दिन शराब पीने के बाद अपशब्द बोलता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो सोमवार शाम भी भाई अपशब्द बोल रहा था। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। इसी तरह पइंसा के जगन्नाथपुर गांव की कुसमा पत्नी पंचम ने बताया कि उसे बेटे ने पीटा है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों मामलों में संबंधित कोतवालों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

-----
महिला की पिटाई में छह पर केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मोलवीगंज मोहल्ले की आसमा बानो पत्नी अब्दुल ने बताया कि 31 मई को रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने उसकी पिटाई की थी। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए असलहे भी लहराए थे। पीड़िता की तहरीर पर घटना की जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी अनवर, निसार व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed