फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो पक्षों में चटकी लाठी, महिलाओं समेत सात जख्मी

दो पक्षों में चटकी लाठी, महिलाओं समेत सात जख्मी

Thu, 31 Jan 2019 01:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चटकी लाठी, महिलाओं समेत सात जख्मी
दो पक्षों में चलीं लाठियां, सात घायल
विज्ञापन

पिपरी के भगवतपुर गांव में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली के भगवतपुर गांव में बुधवार सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस एनसीआर दर्ज कर ली। घायलों को अस्पताल भेज दिया।
भगवतपुर निवासी राम प्रकाश पुत्र शंभू का पड़ोसीरामदीन पुत्र शुकरू से घर के बगल में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रामप्रकाश ने अपने घर के बाहर की जमीन पर एक दीवार बनवाया था। पड़ोसी रामदीन का कहना है कि दीवार ग्रामसभा की जमीन पर है। इसके चलते बुधवार की सुबह उसने अपने परिजनों संग मिलकर दीवार गिरा दी। इससे नाराज रामप्रकाश ने परिजनों संग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गया। मारपीट में एक पक्ष से रामदीन उसकी पत्नी रामकली, बेटी काजल व साथी सुरजीत और दूसरे पक्ष से रामप्रकाश उसकी पत्नी पार्वती व बेटा मनीष आदि घायल हो गए। रामकली व पार्वती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। चीखपुकार पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस एनसीआर दर्ज कर सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

-------
खेत में मवेशी चराने के विरोध पर पीटा
चायल। चरवा के घूरी गांव निवासी लवकुश यादव खेती कर परिवार का गुजारा करता है। उसने खेत में गेहूं की फ सल बोई है। आरोप है कि बुधवार सुबह पड़ोसी युवक अपने मवेशियों को उसके खेत में चरा रहा था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लवकुश ने विरोध किया। आरोप है कि चरवाहे ने गाली गलौच कर लवकुश की पिटाई कर दी। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। घायल ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर युवक कोे मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शराबी ने पत्नी को पीटा
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली के एक मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि उसका पति शराब का लती है। नशे में वह अक्सर गाली गलौच और मारपीट करता है। मंगलवार रात भी पति नशे में धुत होकर घर आया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर पति ने डंडे से उसकी पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान मौजूद सास-ननद ने भी बीचबचाव के बजाय उसको पीटा। पीड़ित महिला ने थाने में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed