फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी

कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी

Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी
कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन

-शटर तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत सामान किया पार
-करारी के अवाना आलमपुर गांव में रविवार की रात हुई घटना, तहकीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। करारी के अवाना आलमपुर चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान रविवार रात बेखौफ चोर खंगाल ले गए। शटर तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब दो लाख रुपए की संपति पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

करारी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी जगेन्द्र मौर्य ने अवाना आलमपुर बाजार में कपड़े की दुकान खोल रखी है। रविवार रात वह दुकान बंद करके रोज की तरह घर चला आया। रविवार रात बेखौफ दुकान का शटर तोड़ चार हजार नगदी के साथ करीब दो लाख का कपड़ा और अन्य सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। कपड़े की दुकान में चोरी की भनक अन्य दुकानदारों को लगी तो मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना मिलते ही करारी पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राकेश तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed