{"_id":"598772e64f1c1b671c8b4852","slug":"11502048998-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत 18-03-44","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत 18-03-44
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
-शनिवार की रात मूरतगंज बाजार में हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
हाईवे पर मूरतगंज बाजार में शनिवार की रात तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रात युवक इलाहाबाद से घर चमरूपुर गांव लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव निवासी खालिद (45) पुत्र मुन्नू शनिवार को इलाहाबाद गया था। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था। मूरतगंज बस स्टाप के समीप कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने पूरामुफ्ती पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए वाहन पकड़ने को कहा। कोखराज पुलिस ने मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।