फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कार सवारों ने दिनदहाड़े किया छात्रा का अपहरण

कार सवारों ने दिनदहाड़े किया छात्रा का अपहरण

Tue, 02 Apr 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने दिनदहाड़े किया छात्रा का अपहरण
कार सवारों ने दिनदहाड़े किया छात्रा का अपहरण
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव का मामला, अपहर्ताओं की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव की एक छात्रा का कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिख। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर मंगलवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश कर रही है।
गेरिया खालसा गांव निवासी औधन सरोज मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी रूपा इंटरमीडिएट की छात्रा है। औधन के मुताबिक 27 मार्च की सुबह बेटी रूपा खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त कार सवार पड़ोसी तीन युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसका अपहरण कर लिया। चीखें सुन आसपास रहे लोग जब तक मौके पर पहुंचे अपहर्ता फरार हो चुके थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने अपने स्तर से खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर मंगलवार को लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि अपहर्ताओं की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी
आधा दर्जन युवकों से पैसा लेकर फरार हुए ठग, सीओ से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का सुनहरा सपना दिखाकर दो ठगों ने आधा दर्जन युवकों से 11 लाख 30 हजार ऐंठ लिए। दो माह बाद भी कुवैत नहीं भेजे जाने पर ठगी का शिकार युवकों ने सीओ सिराथू से शिकायत की। क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के जवाहर का पुरवा निवासी सर्वेश कुमार पुत्र चंद्र शेखर ने बताया कि कुछ दिन पहले आजमगढ़ के एक व्यक्ति ने कुवैत में नौकरी दिलाने का सब्ज बाग दिखाया तो उसने अपने कुछ अन्य बेरोजगार साथियों से इसका जिक्र किया। इसके बाद कमासिन निवासी बीरन लाल, कोखराज के टीकरडीह निवासी प्रदीप कुमार मंझनपुर निवासी मनोज कुमार, मोगा और सुरेश समेत सभी लोगों ने एक-एक कर पहली किश्त के रूप में 75-75 हजार रुपये उक्त जालसाज को दे दिए। सर्वेश का कहना है कि प्रथम किश्त लेने के बाद आजमगढ़ी सभी छह लोगोें को लखनऊ लेकर एक अन्य शख्स के पास पहुंचा। एक आफिस में मुलाकात के बाद सभी युवकों से 1.80 लाख रुपये की दर से रकम यह कहते हुए अपने खाते में ट्रांसफर कराया कि पैसा जमा होने के बाद वीजा उपलब्ध हो जाएगा। पीड़ितों की मानें तो रोजगार की लालच में सभी ने पैसे खाते में भेज दिए। इसके बाद ऊपरी खर्च के नाम फिर से 10-10 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद से दो महीने गुजर गए पर, वीजा नहीं मुहैया कराया गया। दोनों जालसाज अब उन्हें गुमराह कर रहे हैं। पीड़ितों ने मंगलवार को मामले की शिकायत सीओ सिराथू से की है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed